Monday, March 16, 2026

बिहार के सारण जिले में महिला की गोली मारकर हत्या

Share

बिहार पुलिस सूत्रों ने बताया कि औली गांव की निवासी गीतांजलि देवी रात अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान अपराधियों ने महिला की गोली मारकर हत्या कर दी।

छपरा: बिहार में सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को यहां बताया कि औली गांव निवासी जितेंद्र राय की पत्नी गीतांजलि देवी (35) बुधवार की रात अपने घर में सो रही थी।

इसी दौरान अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

सूत्रों ने बताया कि हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस इस मामले में अज्ञात अपराधियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

Read more

Local News