Friday, March 13, 2026

अफगानिस्तान में हवाई फायरिंग में 17 लोगों की मौत, और अन्य घायल

Share

चिकित्सा सूत्र ने बताया कि देर रात अफगानिस्तान में हवाई फायरिंग में 17 लोगों की मौत हो गयी और 41 लोग घायल हो गये।

काबुल: तालिबान आतंकवादियों द्वारा अफगानिस्तान में हवाई फायरिंग की कई घटनाओं में 17 लोगों की मौत हो गयी और अन्य घायल हो गये।

एक चिकित्सा सूत्र ने शनिवार को स्पूतनिक को यह जानकारी दी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने शुक्रवार को बताया कि गोलीबारी कई प्रांतों में हुई।

गोलीबारी के बाद काबुल के निवासियों को लगा कि दोबारा लड़ाई शुरू हो गयी, लेकिन तालिबान ने दावा किया कि वे पंजशीर प्रांत पर कब्जा करने का जश्न मनाने के लिए गोलीबारी कर रहे थे, हालांकि प्रतिरोधी बलों ने इसे नकार दिया है।

तालिबानी नेताओं ने अफगानियों के बीच बढ़ती चिंताओं के मद्देनजर अपने सदस्यों से गोलीबारी बंद करने का आह्वान किया।

चिकित्सा सूत्र ने बताया कि कल देर रात हवा में हुई गोलीबारी में 17 लोगों की मौत हो गयी और अन्य घायल हो गये।

काबुल पुलिस के एक सूत्र ने शुक्रवार को बताया कि तालिबान ने पंजशीर पर कब्जा कर लिया है।

समूह के प्रवक्ता ने भी प्रांत पर तालिबान के पूर्ण नियंत्रण की पुष्टि की।

अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह, जिन्होंने खुद को राष्ट्रपति घोषित किया है, और प्रतिरोधी नेता अहमद मसूद ने हालांकि इससे इनकार किया।

उन्होंने बाद में अपने कानों को हाथों से ढके डरे हुए बच्चों की एक तस्वीर साझा की।

Read more

Local News