Thursday, March 19, 2026

फिलीपींस में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.1 दर्ज

Share

फिलीपींस में भूकंप, पोंडागुइटन से पूर्व में भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.1 दर्ज की गई।

मनीला: फिलीपींस में भूकंप, गुरुवार को पोंडागुइटन से पूर्व में 124 किलोमीटर दूर भूकंप के झटके महसूस किये गये। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूजीएस) ने यह जानकारी दी।

भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.1 दर्ज की गई। भूकंप ग्रीनविच मीट टाइम (जीएमटी) अनुसार आज तड़के 02:26 बजे आया।

यूजीएस के अनुसार भूकंप का केंद्र 35 किलोमीटर की गहराई पर था।

भूकंप का अक्षांश 6.1616 डिग्री उत्तर और देशांतर 127.2883 डिग्री पूर्व में था।

[हैम्स लाइव]

Read more

Local News