Friday, March 20, 2026

नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक के पुरुष भाला फेंक के फाइनल में बनाई जगह

Share

नीरज चोपड़ा ने क्वालीफिकेशन राउंड में अपने पहले प्रयास में 86.65 मीटर के थ्रो के साथ सीधे क्वालीफिकेशन से पुरुषों के भाला फेंक फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

टोक्यो: 2018 एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता भारतीय भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने अपने टोक्यो ओलंपिक अभियान का शानदार आगाज किया है।

उन्होंने यहां बुधवार को क्वालीफिकेशन राउंड में अपने पहले प्रयास में 86.65 मीटर के थ्रो के साथ सीधे क्वालीफिकेशन से पुरुषों के भाला फेंक फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

उल्लेखनीय है कि फाइनल के लिए सीधे क्वालीफाई करने के लिए योग्यता चिन्ह 83.50 रखा गया।

[हैम्स लाइव]

Read more

Local News