Thursday, March 19, 2026

आईएस-खुरासान पर किया ड्रोन से हवाई हमला : बिल अर्बन

Share

अमेरिका सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन बिल अर्बन ने कहा, अमेरिकी सैन्य बलों ने आईएस के योजनाकार पर आज अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में ड्रोन से हवाई हमला कर लक्ष्य को भेदा गया।

वाशिंगटन: अमेरिका ने पूर्वी अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट-खोरासन आतंकवादी समूह के ठिकाने पर ड्रोन से हवाई हमला किया, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया है।

अमेरिका सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन बिल अर्बन ने शुक्रवार को कहा, “अमेरिकी सैन्य बलों ने आईएस के योजनाकार पर आज मानव रहित विमान (ड्रोन) से अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में हमला कर लक्ष्य को भेदा गया।”

श्री अर्बन ने यहां जारी बयान में कहा कि अमेरिकी सेना हवाई हमले में किसी भी नागरिक के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

उल्लेखनीय है कि आतंकवादी आईएस ने गुरूवार को काबुल हवाई अड्डे पर कई विस्फोट किए थे जिसमें 13 अमेरिकी सैनिकों सहित सौ से ज्यादा लोग मारे गए थे और करीब 1300 लोग घायल हो गए थे।

Read more

Local News