Friday, March 20, 2026

तिब्लिसी में एलजीबीटी विरोधी रैली में 50 से अधिक पत्रकार घायल

Share

जॉर्जिया की राजधानी तिब्लिसी में एलजीबीटी विरोधी रैली में हुई हिंसा में 50 से अधिक पत्रकार घायल हो गए है। जार्जिया के गृहमंत्रालय ने यह जानकारी दी।

तिब्लिसी: जॉर्जिया की राजधानी तिब्लिसी में एलजीबीटी विरोधी रैली में हुई हिंसा में 50 से अधिक पत्रकार घायल हो गए है।

जार्जिया के गृहमंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी है।

बयान में कहा गया है कि जांच में पुलिस ने विभिन्न मीडिया समूहों के 53 प्रतिनिधियों सहित 55 लोगों के खिलाफ हुई हिंसा का खुलासा किया है।

मंत्रालय ने बताया कि पुलिस ने प्रशासनिक उल्लंघन के आरोप में आठ लोगों को हिरासत में लिया है।

[हैम्स लाइव]

Read more

Local News