Friday, March 20, 2026

रूस के कुरील द्वीपों के पास भूकंप के तेज झटके, भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई

Share

रूस के कुरील द्वीप क्षेत्र में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई।

युज्नो-सखालिंस्क: रूस के कुरील द्वीप समूह क्षेत्र में मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।

सखालिंस्क भूकंपीय स्टेशन की प्रमुख एलेना सेमेनोवा ने आज यहां बताया कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई है।

सुश्री सेमेनोवा ने बताया कि आज सुबह आए भूकंप का केन्द्र सिमुशीर द्वीप के दक्षिण में 11 किलोमीटर दूर 59 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

उन्होंने कहा कि सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

[हैम्स लाइव]

Read more

Local News