Friday, March 13, 2026

मुंबई में मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, कम से कम 14 लोगों की मौत

Share

आधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण मकान ढहने की पहली घटना चेंबूर के माहुल इलाके में हुई। यहां एक पेड़ के गिरने से मकान की दीवार ढह गई।

मुंबई: महाराष्ट्र में मुंबई के माहुल और विक्रोली इलाके में रविवार को मूसलाधार बारिश के कारण हुये भूस्खलन से मकानों के ढहने की घटनाओं में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य के फंसे होने की आशंका है।

अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के कारण मकान ढहने की पहली घटना चेंबूर के माहुल इलाके में हुई। यहां एक पेड़ के गिरने से मकान की दीवार ढह गई।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने एक बयान में कहा, एनडीआरएफ दल के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले स्थानीय बीएमसी / दमकल कर्मियों ने मलबे में से दस शव निकाले।

एनडीआरएफ की टीम ने मलबे से एक महिला का शव बरामद किया। एक अन्य घटना में मुंबई के विक्रोली इलाके में एक इमारत के गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने मीडिया कर्मियों से कहा, “मुंबई के विक्रोली इलाके में आज तड़के एक रिहायशी इमारत के 3 से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

बीएमसी ने बताया कि बचाव अभियान जारी है। मुंबई में भारी बारिश से जलभराव के कारण लोकल ट्रेन सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं।

[हम्स लाईव]

Read more

Local News