Friday, March 13, 2026

मंत्रिमंडल विस्तार से पहले लगी मंत्रियों के इस्तीफे की झड़ी, जिनमें पांच कैबिनेट मंत्री शामिल

Share

मोदी सरकार के दोबारा सत्ता में आने के बाद पहली बार मंत्रिमंडल का विस्तार और पुनर्गठन किया जा रहा है। मंत्रियों के लिए जगह बनाते हुए कई मंत्रियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने वाले मंत्रियों में पांच कैबिनेट मंत्री भी हैं।

नयी दिल्ली: केन्द्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार और पुनर्गठन से पहले नये मंत्रियों के लिए जगह बनाते हुए आज एक के बाद एक कई मंत्रियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया।

बुधवार शाम होने वाले मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले इस्तीफा देने वाले मंत्रियों में पांच कैबिनेट मंत्री भी हैं।

इस्तीफा देने वाले मंत्रियों में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, श्रम और रोजगार मंत्री संतोष कुमार गंगवार, रसायन एवं उरर्वक मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा, स्वास्थ्य मंत्री डा हर्षवर्धन, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देबाश्री चौधरी, शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री प्रताप सारंगी, वन और पर्यावरण राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो और खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राव साहेब दानवे शामिल हैं।

मोदी सरकार के दोबारा सत्ता में आने के बाद पहली बार मंत्रिमंडल का विस्तार और पुनर्गठन किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार सुबह प्रधानमंत्री निवास पर बैठक के बाद केंद्रीय मंत्रियों ने त्यागपत्र दिये।

बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भी भाग लिया।

[हैम्स लाइव]

Read more

Local News