Friday, March 13, 2026

दिल्ली में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना, तापमान में आई गिरावट

Share

राजधानी दिल्ली में झमाझम बारिश से लोगों को पसीने छुड़ाने वाली गर्मी से मिली राहत। तापमान 27 डिग्री सेंटीग्रेड पर। दिल्ली में 22 जुलाई तक बारिश होने की संभावना।

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह-सुबह झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया।

नयी दिल्ली और पालम इलाकों में सोमवार तड़के शुरू हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को पसीने छुड़ाने वाली गर्मी से कुछ राहत मिली।

सुबह 5.30 बजे नयी दिल्ली में तापमान घटकर 26.2 डिग्री सेंटीग्रेड और पालम में 27 डिग्री सेंटीग्रेड पर आ गया। इस दौरान आर्द्रता बढ़ने से ऊमस भी बढ़ी।

बारिश के कारण कुछ जगहों पर लोगों को सुबह-सुबह जलजमाव का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग ने दिल्ली में 22 जुलाई तक बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

[हैम्स लाइव]

Read more

Local News