Friday, March 13, 2026

अमेरिका में टेक्सास के एल पासो के बाहर हुई गोलीबारी में 1 व्यक्ति की मौत, पांच घायल

Share

अमेरिका में टेक्सास के एल पासो के बाहर हुई गोलीबारी। एल पासो टाइम्स ने काउंटी शेरिफ कार्यालय का हवाला बताया कि एल पासो के बाहर पार्टियों के लिए एक लोकप्रिय जगह गोलीबारी 1 व्यक्ति की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए।

वाशिंगटन: अमेरिका में टेक्सास के एल पासो के बाहर एक रेगिस्तानी इलाके में हुई गोलीबारी में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने यह रिपोर्ट दी है।

एल पासो टाइम्स ने काउंटी शेरिफ कार्यालय का हवाला बताया कि एल पासो के बाहर पार्टियों के लिए एक लोकप्रिय जगह पर रविवार को स्थानीय समयानुसार 0915 बजे गोलीबारी हुई।

पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के कारण सोकोरो स्कूल जिले के एक्टिविटी परिसर के पास एक 21 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है। गोलीबारी का कारण नहीं पता चल सका है।

[हैम्स लाइव]

Read more

Local News