Sunday, March 15, 2026

स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने देशवासियों को दी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई

Share

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने यहाँ आवास पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर परिवार सहित योग किए। उन्होंने देशवासियों को योग दिवस की बधाई दी। सभी से अनुरोध किया कि अपने परिवार के साथ नियमित रूप से योग करें।

नयी दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि कोरोना के संक्रमण काल में योग शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूती प्रदान कर रहा है। श्री चौबे ने सोमवार को यहाँ आवास पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर परिवार सहित योग किए।

उन्होंने देशवासियों को योग दिवस की बधाई दी। सभी से अनुरोध किया कि अपने परिवार के साथ नियमित रूप से योग करें।

उन्होंने कहा कि योग शारीरिक के साथ-साथ मानसिक रूप से भी मजबूती प्रदान करता है। कोरोना के संक्रमण काल में पूरी दुनिया में योग आशा का किरण बना।

दुनिया भर में बड़ी संख्या में लोग नियमित रूप से योग का अभ्यास कर रहे हैं।

[हैम्स लाइव]

Read more

Local News