13.1 C
Delhi
Wednesday, January 21, 2026

एनआर कांग्रेस और भाजपा के बीच सत्ता संघर्ष से पंगु हुआ प्रशासन: नारायणसामी

इंडियाएनआर कांग्रेस और भाजपा के बीच सत्ता संघर्ष से पंगु हुआ प्रशासन: नारायणसामी

वी. नारायणस्वामी ने आरोप लगाया कि जब लोगों को कोविड के कारण अपनी आजीविका खोनी पड़ी, केंद्र सरकार ने 40 दिन के भीत पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 21 बार वृद्धि की, इसके कारण पुड्डुचेरी प्रशासन पंगु हो गया है।

पुड्डुचेरी: पुड्डुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री वी. नारायणस्वामी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एन. आर. कांग्रेस के बीच सत्ता संघर्ष के कारण पुड्डुचेरी प्रशासन पंगु हो गया है।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के आंदोलन से इतर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए श्री नारायणसामी ने कहा कि चुनाव के 40 दिन से अधिक समय के बाद भी यहां मंत्रिमंडल ने शपथ नहीं ली है और कोई नहीं जानता कि कौन शासन कर रहा है।

उन्होंने कहा कि सभी विभाग मुख्यमंत्री एन. रंगासामी के पास हैं क्योंकि उन्होंने अकेले ही शपथ ली थी।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से राज्य में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो रही है। केवल एक महीने में 750 लोगों की मौत हो गयी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार केंद्रशासित प्रदेश में कोविड से हाे रही मौतों को रोकने में कामयाब रही थी लेकिन निर्वाचित पार्टियों को यहां के लोगों की कोई चिंता नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि उपमुख्यमंत्री और दो मंत्री पद के लिए लड़ाई जारी है और प्रदेश के लोग इस सत्ता संघर्ष से बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।

श्री नारायणस्वामी ने आरोप लगाया कि ऐसे समय में जब लोगों को कोविड के कारण अपनी आजीविका खोनी पड़ी, केंद्र सरकार ने 40 दिन के भीत पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 21 बार वृद्धि की। अब पुड्डुचेरी में पेट्रोल की कीमत करीब 100 रुपये प्रति लीटर है।

उन्होंने कहा कि इस मूल्य वृद्धि के कारण सभी आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ गई हैं और केंद्र की भाजपा सरकार को किसी बात की चिंता नहीं है।

[हैम्स लाइव]

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles