Friday, March 13, 2026

मेट्रो में मास्क नहीं पहनने पर 136 यात्रियों पर जुर्माना, दिशानिर्देशों का पालन जरूरी

Share

डीएमआरसी प्रवक्ता ने बताया, “मेट्रो के फ्लाइंग दस्ते ने मेट्रो में मास्क नहीं पहनने पर 136 यात्रियों पर जूर्माना किया और खड़े होकर यात्रा कर रहे 70 यात्रियों को अगले स्टेशन पर उतरने की सलाह दी तथा 126 यात्रियों को कोविड के दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी।”

नयी दिल्ली: दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने मेट्रो ट्रेन में मास्क नहीं पहनने पर मंगलवार को 136 यात्रियों पर जुर्माना किया।

डीएमआरसी प्रवक्ता ने बताया, “मेट्रो के फ्लाइंग दस्ते ने मेट्रो में मास्क नहीं पहनने पर 136 यात्रियों पर जूर्माना किया और खड़े होकर यात्रा कर रहे 70 यात्रियों को अगले स्टेशन पर उतरने की सलाह दी तथा 126 यात्रियों को कोविड के दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी।”

प्रवक्ता ने बताया कि मेट्रो परिसरों में कोविड संबंधी दिशानिर्देशाें का पालन सुनिश्चित करने के लिए सुबह और शाम को 14 मेट्रो स्टेशनों को रूक रूक बंद किया गया था ताकि यहां यात्रियों की अधिक भीड़ नहीं हो।

आज रात आठ बजे तक कुल 5.52 लाख यात्रियों ने सफर किया है।

[हैम्स लाइव]

Read more

Local News