Friday, March 13, 2026

महंगाई भत्ता रोक कर 115 लाख से ज्यादा कर्मचारियों का हक मार रही है सरकार: कांग्रेस

Share

कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पिछले साल सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता रोकने का अजीबो गरीब फैसला किया जिससे 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारी प्रभावित हुए है।

नई दिल्ली: कांग्रेस ने कहा है कि सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता रोककर 1 करोड़ 15 लाख से अधिक कर्मचारियों के साथ छल कर करोड़ों नागरिकों के हक को मारा है।

कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पिछले साल सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता रोकने का अजीबो गरीब फैसला किया जिससे 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारी प्रभावित हुए है। इनमें 15 लाख सैनिक और 26 लाख से अधिक सेना से संबंधित सेवानिवृत्त पेंशन धारी है।

उन्होंने कहा कि सरकार को कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उन्हें महंगाई भत्ते की बकाया राशि का भुगतान करना चाहिए। उनका कहना था कि केंद्र सरकार के महंगाई भत्ता रोकने के निर्णय से 1 करोड़ 15 लाख कर्मचारियों के साथ ही उन पर आश्रित 8 करोड़ से अधिक उनके परिजन भी प्रभावित हुए है।

प्रवक्ता ने कहा कि देश में कोरोना महामारी जब कहर बरपा रही थी और देश का हर परिवार इससे प्रभावित था तो मोदी सरकार ने दोहरा चरित्र अपनाते हुए सबसे पहले केंद्रीय कर्मचारियों के हक पर हमला कर उनके महंगाई भत्ते के भुगतान रोका है।

[हम्स लाईव]

Read more

Local News