Friday, March 13, 2026

किसानों का दमन कर रही है सात साल से मोदी सरकार : कांग्रेस

Share

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्विटर पर कहा, “7 माह से नहीं 7 साल से किसानों को प्रताडि़त कर रही है सात साल से मोदी सरकार! भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पूरी प्रतिबद्धता और दृढ़ता से देश के किसान भाइयों के साथ खड़ी है।  किसानों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन का पार्टी पुरजोर समर्थन करती है।”

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने मोदी सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा है कि सात साल से मोदी सरकार देश के अन्नदाता के साथ पाखंड कर उनका दमन किया जा रहा है उनके अधिकारों का हनन हो रहा है।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शनिवार को यहां जारी बयान में कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार कभी किसानों पर लाठी बरसाती है, कभी आँसू गैस छोड़ती है, तो कभी उनकी राहों में कील और काँटे बिछाती है।

 

सड़कों पर सोने को मजबूर किसानों को सरकार कभी आतंकी, कभी खालिस्तानी बताती है।

किसानों के साथ कांग्रेस की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी किसानों के आज आयोजित प्रदर्शन का समर्थन करती है और अधिकारों की हर लड़ाई में देश के किसान के साथ खड़ी है।

उनका कहना था कि सरकार पिछले सात माह से किसानों को प्रताड़ित कर रही है और उन्हें परास्त करने के लिए षडयंत्र कर रही है।

श्री सुरजेवाला ने कहा कि 2014 में मोदी सरकार ने सबसे पहले अध्यादेश के माध्यम से किसानों की ज़मीन हड़पने की कोशिश की। फिर उन्हें समर्थन मूल्य पर लागत के साथ 50 प्रतिशत मुनाफा देने से इंकार कर दिया।

वर्ष 2018 में किसान सम्मान निधि से देश के 14 करोड़ 65 लाख किसानों को वंचित किया।

[हैम्स लाइव]

Read more

Local News