Friday, March 13, 2026

झारखंड में जीटी रोड पर बस दुर्घटना में 40 से अधिक घायल

Share

झारखंड में जीटी रोड पर एक ट्रक में अनियंत्रित होकर बस ने पीछे से टक्कर मार दी। इस बस दुर्घटना में 40 से अधिक घायल हो गये। बस बिहार के छपरा से कोलकाता जा रही थी जब यह हादसा हुआ।

धनबाद/रांची: झारखंड में धनबाद जिले के राजगंज थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर तेज रफ्तार के कारण आज एक बस दुर्घटना ग्रस्त हो गई जिसमें 40 से अधिक लोग घायल हो गए। घायल में चार की हालत गंभीर है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि जीटी रोड पर पहले से खड़े एक ट्रक में अनियंत्रित होकर बस ने पीछे से टक्कर मार दी। इस टक्कर में बस में सवार 40 लोग घायल हो गये।

बस बिहार के छपरा से कोलकाता जा रही थी। बस में सवार लगभग सभी यात्री मजदूर हैं और कोलकाता मजदूरी करने के लिए जा रहे थे।

सूत्रों ने बताया कि बस से घायल यात्रियों को निकाला गया है बाहर दुर्घटना के बाद 108 नंबर की 5 एंबुलेंस घटनास्थल पहुंची। सभी घायलों को एसएनएमएमसीएच धनबाद लाया गया।

घायलों में 4 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

[हैम्स लाइव]

Read more

Local News