24.1 C
Delhi
Saturday, December 13, 2025

लाल किला हिंसा में आरोपी वांछित गुरजोत सिंह को पंजाब से किया गिरफ्तार

इंडियालाल किला हिंसा में आरोपी वांछित गुरजोत सिंह को पंजाब से किया गिरफ्तार

गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किला हिंसा, लाल किले पर झंडा फहराने के आरोप में वांछित गुरजोत सिंह को पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार किया।

नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किला हिंसा के आरोप में वांछित गुरजोत सिंह को पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार किया है।

स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने आज बताया कि गुरजोत सिंह को पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार किया गया है।

गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किला पर झंडा फहराने के आरोप में यह फरार चल रहा था।

दिल्ली पुलिस ने गुरजोत की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम रखा था।

गौरतलब है कि तीन कृषि कानून के विरोध में 26 जनवरी को किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकली थी। इस दौरान दिल्ली के कई इलाकों में हिंसक झड़पें हुई थी।

प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने लाल किला पर धार्मिक झंडा लगा दिया था और इस मामले में गुरजोत को भी आरोपी बनाया गया था।

[हैम्स लाइव]

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles