Friday, March 13, 2026

उल्हासनगर में इमारत गिरने से सात लोगों की मौत

Share

महाराष्ट्र, ठाणे जिले के उल्हासनगर में रात पांच-मंजिली इमारत गिरने से सात लोगों की मौत हो गयी। करीब 26 साल पुरानी इस इमारत में 29 फ्लैट थे । हादसे में सात लोगों की दबकर मौत हो गयी।

ठाणे: महाराष्ट्र में ठाणे जिले के उल्हासनगर में शुक्रवार की रात पांच-मंजिली इमारत गिरने से सात लोगों की मौत हो गयी। करीब 26 साल पुरानी इस इमारत में 29 फ्लैट हैं।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक घटना कल रात करीब 21.00 बजे उस समय हुई जब पांचवीं मंजिल के एक तरफ के 504 से 104 नबर तक के फ्लैट गिर गये। यहां रहने वाले लोगों को चौथी मंजिल पर लाया गया।

हादसे में सात लोगों की दबकर मौत हो गयी। करीब 26 साल पुरानी इस इमारत में 29 फ्लैट हैं।

मृतकों की पहचान पुनीत बजूमल पंजवानी (17) , दिनेश (40) , दीपक(42) , मोहिनी(65) , कृष्णा इंदुचंद बजाज(24) , अमृता(54) और लवली(20) के रूप में की गयी है।

इस बीच शहरी विकास मंत्री एवं ठाणे के प्रभारी एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य सरकार मृतकों के वारिसों को पांच-पांच लाख रूपये अनुग्रह राशि देगी।

[हैम्स लाइव]

Read more

Local News