Friday, March 13, 2026

विदेशी मुद्रा भंडार नये रिकॉर्ड स्तर पर, 2.87 से बढ़कर 593 अरब डॉलर पहुंचा

Share

भारतीय रिजर्व बैंक से प्राप्त आंकडों के अनुसार, 21 मई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा का देश का भंडार 2.87 अरब डॉलर पहुंच गया जो अब तक का उच्चतम स्तर है।

मुंबई: देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार सातवें सप्ताह बढ़ता हुआ लगभग 593 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।

भारतीय रिजर्व बैंक से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 21 मई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा का देश का भंडार 2.87 अरब डॉलर बढ़कर 592.89 अरब डॉलर हो गया जो अब तक का उच्चतम स्तर है। इससे पहले 14 मई को समाप्त सप्ताह में यह 56.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 590.03 अरब डॉलर पर रहा था।

केंद्रीय बैंक ने बताया कि 21 मई को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.65 अरब डॉलर बढ़कर 548.52 अरब डॉलर पर रहा। इस दौरान स्वर्ण भंडार भी 1.19 अरब डॉलर की बढ़त के साथ 37.84 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 2.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.02 अरब डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार 70 लाख डॉलर की वृद्धि के साथ 1.51 अरब डॉलर पर रहा।

[हम्स लाईव]

Read more

Local News