Friday, March 20, 2026

ईद के बाद तीन दिन संघर्षविराम करेगा तालिबान

Share

अफगानिस्तान में तालिबान इस्लामिक समूह ने रमज़ान के पवित्र महीने की समाप्ति ईद-उल-फित्र के बाद तीन दिन तक संघर्षविराम किये जाने की घोषणा की है।

काबुल: अफगानिस्तान में तालिबान इस्लॉमिक समूह ने रमजान के पवित्र महीने की समाप्ति ईद अल-फित्र के बाद तीन दिन तक संघर्षविराम किये जाने की घोषणा की है। समूह के एक नजदीकी सूत्र ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक तालिबान ने अपने लड़ाकों को ईद अल-फित्र के बाद तीन दिन तक संघर्ष नहीं करने के लिए कहेगा।

कतर की राजधानी दोहा में अफगानिस्तान सरकार और तालिबान के प्रतिनिधियों के बीच जारी शांति वार्ता के बावजूद देश में आए दिन हिंसक झड़पें और बम विस्फोट की घटनाएं हो रही है।

[हम्स लाईव]

Read more

Local News