Tuesday, March 17, 2026

बाराबंकी में छह साल की बालिका का शव तालाब में मिला

Share

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बाराबंकी में शाम में बालिका घर के बाहर खेल रही थी और उसके बाद अचानक गायब हो गई। समय बीतने के बाद घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उसका शव गांव से लगभग 500 मी. दूर तालाब मे तैरता मिला। शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया।

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से कल शाम घर से लापता 6 वर्षीय बालिका का शव आज तालाब में मिला।

पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर मासूम बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना सफदररगंज क्षेत्र के एक गांव की है।

यहां के निवासी दो दिन पहले अपनी रिश्तेदारी में गए थे।

घर पर उनकी पत्नी, 10 वर्षीय बेटा, 6 वर्षीय बेटी व एक अन्य बेटा मौजूद थे।

बताते हैं कि कल शाम बालिका घर के बाहर खेल रही थी और उसके बाद अचानक गायब हो गई।

काफी समय बीतने के बाद जब घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

उसका शव गांव से लगभग 500 मीटर दूर आज तालाब मे तैरता मिला।

मासूम के शव को तालाब से बाहर निकाला गया।

उसकी नाक से खून निकल रहा था वहीं उसकी बाईं आंख तथा गले पर भी चोट के निशान थे।

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि सफदरगंज थाना क्षेत्र में रविवार शाम को लापता हुई 6 वर्षीय मासूम बालिका का शव मिला है।

एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

[हैम्स लाइव]

Read more

Local News