Friday, March 13, 2026

चीन की दोनों कोरोना वैक्सीन को डब्ल्यूएचओ ने बताया कारगर

Share

डब्ल्यूएचओ के रणनीतिक सलाहकार समूह के प्रमुख एएलेजैंड्रो क्रावियोटो ने कहा कि दोनों टीकों के वृद्ध लोगों पर किए गए परीक्षण का डेटा अब तक उपलब्ध नहीं हो पाया है।

जेनेवा: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की विशेषज्ञ समिति के अनुसार चीन की दवा कंपनी सिनोफार्म और सिनोवाक की कोरोना वैक्सीन डब्ल्यूएचओ के तय मानकों के अनुसार कारगर पाई गई है।

डब्ल्यूएचओ के रणनीतिक सलाहकार समूह के प्रमुख एलेजैंड्रो क्रावियोटो ने कहा कि दोनों वैक्सीन के क्लीनिकल परीक्षण के डेटा से यह पता चलता है कि यह तय मानकों के अनुसार कारगर है।

श्री क्रावियोटो ने कहा कि दोनों वैक्सीन के वृद्ध लोगों पर किए गए परीक्षण का डेटा अब तक उपलब्ध नहीं हो पाया है।

उन्होंने कहा कि वैक्सीन की सुरक्षा और कारगर को लेकर और अध्ययन किए जाने की जरुरत है।

[हम्स लाईव]

Read more

Local News