Friday, March 13, 2026

नीतीश कुमार ने जदयू के महासचिव भोलाकांत झा के निधन पर व्यक्त की शोक-संवेदना

Share

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने (जदयू) के प्रदेश महासचिव एवं बेगूसराय जिला के पूर्व जिलाध्यक्ष भोलाकांत झा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है।

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश महासचिव एवं बेगूसराय जिला के पूर्व जिलाध्यक्ष भोलाकांत झा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है।

श्री कुमार ने शुक्रवार को अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. भोलाकांत झा पार्टी के समर्पित एवं अनुशासित कार्यकर्ता थे।

वे पार्टी से गहरे रूप से जुड़े हुये थे।

सामाजिक कार्यों में भी उनकी गहरी अभिरूचि थी।

उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Read more

Local News