Wednesday, March 18, 2026

दिलशाद गार्डेन में एक फ़ैक्ट्री में लगी भीषण आग

Share

दिल्ली के दिलशाद गार्डन औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्टरी की चौथी मंजिल पर आग लगी जिसके अंदर गत्ता भरा हुआ है। आग लगने की वजह का फिलहाल पता नहीं चला है। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

नयी दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के दिलशाद गार्डन औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्टरी में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने आज यहां बताया कि आग लगने की सूचना सुबह आठ बजकर 35 मिनट पर मिली।

घटना की सूचना मिलने के बाद तुरंत दमकल की गाड़ियों को मौक़े पर भेजा गया। दमकल की 17 गाड़ियाँ मौक़े पर आग बुझाने में जुटी हुई है।

उन्होंने कहा कि इमारत की चौथी मंजिल पर आग लगी जिसके अंदर गत्ता भरा हुआ है। आग लगने की वजह का फिलहाल पता नहीं चला है। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Read more

Local News