Saturday, March 21, 2026

कोरोना वायरस की नई लहर फैलने के मद्देनजर इटली में लॉकडाउन

Share

इटली के प्रधान मंत्री मारियो ड्रैगी ने कहा है कि ईस्टर 3 से 5 अप्रैल तक तीन दिन कि लिए पूर्ण रूप से देश भर में लाॅकडाउन रहेगा।

रोम: यूरोपीय देश इटली में अधिकारियों ने कोरोना वायरस (कोविड -19) के प्रकोप की एक नई लहर के मद्देनजर सोमवार से दुकानों, रेस्तरां और स्कूलों को बंद करने की घोषणा की है।

इटली के प्रधान मंत्री मारियो ड्रैगी ने शुक्रवार को कोरोना की नई लहर की चेतावनी जारी करते हुए यह घोषणा की।

उन्होंने कहा कि ईस्टर पर 3 से 5 अप्रैल तक तीन दिन देश भर में लाॅकडाउन रहेगा।

उन्होंने कहा कि एक साल पहले इटली में कोरोना वायरस के पहले प्रकोप के कारण देश भर में लाॅकडाउन लागू की गई थी। एक बार फिर, कोरोना वायरस के तेजी से प्रसार को रोकने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

इस घातक महामारी ने देश भर में एक लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

[हम्स लाईव]

Read more

Local News