Thursday, March 12, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में बाइडन को कमजोर करना चाहते थे पुतिन: अमेरिकी खुफिया ऐजेंसी

Share

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडन को कमजोर करने के लिए कुछ रूसी सरकारी अधिकारियों को नियुक्त किया था।

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया परिषद की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडन को कमजोर करने के लिए कुछ रूसी सरकारी अधिकारियों को नियुक्त किया था।

अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया परिषद ने मंगलवार को एक रिपोर्ट में इसका खुलासा किया।

रिपोर्ट के अनुसार, परिषद ने कहा :”हमने इस बात का पता लगाया है कि श्री पुतिन ने राष्ट्रपति पद के लिए बाइडन की उम्मीदवारी को कम करने के लिए कुछ रूसी सरकारी अधिकारियों को सौंपा था।” रूसी अधिकारियों को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दावे को मजबूत करने, मतदान प्रक्रिया में अमेरिकी लोगों के विश्वास को कम करने और अमेरिका में सामाजिक-राजनीतिक प्रक्रिया को बाधित करने के लिए कहा गया था।

रूसी अधिकारियों ने अमेरिकी खुफिया आरोपों से इनकार करते हुए अमेरिका में राजनीतिक भ्रष्टाचार जैसे वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाकर रूस को बदनाम करने के लिए लगाया है।

[हम्स लाईव]

Read more

Local News