ईरान के संबंध में राष्ट्रीय आपातकाल अधिनियम की धारा 202 डी के अंतर्गत 15 मार्च 1995 को लागू किए गए राष्ट्रीय आपातकाल को 15 मार्च 2021 से आगे एक वर्ष तक बढ़ाया जाता है।
राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी वक्तव्य के मुताबिक ईरान के संबंध में राष्ट्रीय आपातकाल अधिनियम की धारा 202 डी के अंतर्गत 15 मार्च 1995 को लागू किए गए राष्ट्रीय आपातकाल को 15 मार्च 2021 से आगे एक वर्ष तक बढ़ाया जाता है।
श्री बाइडन ने कहा कि ईरान की गतिविधियां और उसकी नीतियां अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति तथा अर्थव्यवस्था के लिए लगातार खतरा बनी हुई हैं। उन्होंने ईरान पर परमाणु हथियार विकसित करने के अलावा आतंकवादी संगठनों को समर्थन देने का भी आरोप लगाया।
