Friday, March 13, 2026

सीरिया के इदलिब डी-एस्केलेशन जोन पर आतंकवादियों ने 28 हमले किए

Share

रूस के रक्षा मंत्रालय के उप प्रमुख रियर एड्म व्याचेस्लाव साइतनिक ने बताया सीरिया के इदलिब डी-एस्केलेशन जोन पर, आतंकवादी संगठन जबात अल-नुसरा ने 28 बार गोलाबारी कर हमला किया।

मॉस्को: सीरिया के इदलिब डी-एस्केलेशन जोन पर पिछले 24 घंटों में आतंकवादी संगठन जबाह अल-नुसरा (रूस में प्रतिबंधित) ने 28 बार गोलीबारी कर हमला किया।

सीरिया में विपक्षी सुहल केन्द्र में रूस के रक्षा मंत्रालय के उप प्रमुख रियर एड्म व्याचेस्लाव साइतनिक ने यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया, “आतंकवादी संगठन जबात अल-नुसरा इदलिब डी-एस्केलेशन जोन 28 बार गोलाबारी कर हमला किया। उन्होंने कहा कि इदलिब प्रांत में 12 हमले, लताकिया में 11, अलेप्पो में तीन और हमा प्रांत में दो बार हमला किया।”

रूस के उप प्रमुख रियर एड्म व्याचेस्लाव साइतनिक ने कहा, कि सीरियाई पक्ष अनुसार हमलों की संख्या 24 बताई गई है।

Read more

Local News