Wednesday, March 18, 2026

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन टिकाव

Share

सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल काॅरपोरेशन के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में तेजी लेकिन पेट्रोल और डीजल की कीमते घरेलू बाजार में फ़िलहाल स्थिर, लेकिन आगे बढ़ने की उम्मीद।

नयी दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में तेजी के बावजूद घरेलू बाजार में गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में स्थिरता रही।

राजधानी दिल्ली में अभी 90.83 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 81.32 रुपये प्रति लीटर पर है। मंगलवार को इन दोनो की कीमतों में क्रमशः 25 पैसे और 35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी।

तेल विपणन करने वाली सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल काॅरपोरेशन के अनुसार आज इन दोनों ईंधन की कीमतें स्थिर है।

कल अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल में तेजी रही। अभी लंदन ब्रेंट क्रूड 67 डॉलर प्रति बैरल के पार बना हुआ है और कहा जा रहा है शायद आगे पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ सकती है।

Read more

Local News