Monday, April 13, 2026

उत्तर प्रदेश के बस्ती में ट्रक ने 7 लोगों को कुचला, 3 की मौत, 4 अन्य घायल

Share

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पुरानी बस्ती थाना इलाके में एक अनजान ट्रक ने राजमार्ग- 24 पर 7 लोगों को उस समय कुचला जब वह गाड़ी का पंचर टायर को बदल रहे थे।

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पुरानी बस्ती थाना इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर 7 लोगों को उस समय कुचला जब वह गाड़ी के पंचर टायर को बदल रहे थे।

घटनास्थल पर एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा दो लोगों की मौत इलाज के दौरान हो गई। चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। यह लोग पिकप गाड़ी से गोरखपुर सत्संग में शामिल होने जा रहे थे।

पुलिस सूत्रो ने रविवार को यहां कहा कि कल देर रात अमित ,अनिकेत तथा बनवारी लाल की मौत हो गई। गम्भीर रूप से घायल 4 लोगों का इलाज चल रहा है।

[हम्स लाईव]

Read more

Local News