Monday, April 13, 2026

राहुल ने देशवासियों से किसान संघर्ष से जुड़ने कहा, ओवैसी ने कहा भाजपा दबा रही है किसानों को

Share

राहुल गांधी ने हर नागरिक को किसानों के संघर्ष से जुड़ने का आग्रह क्या है, और असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि भाजपा सरकार चीन को दबाने के बजाये देश के ही किसानों को दबा रही है।

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि देश का किसान कृषि विरोधी कानूनों को वापस करने के लिए आंदोलन कर रहा है इसलिए हर नागरिक को उनके संघर्ष से जुड़कर उनका साथ देना चाहिए।

राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि देश भर के किसान दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे किसानों का समर्थन कर रहा है इसलिए सभी को मिलकर उनके इस संघर्ष को आगे बढ़ाने में उनका साथ देना चाहिए और उनकी आवाज बुलंद करनी चाहिए।

उन्हाेंने कहा, “शांतिपूर्ण आंदोलन लोकतंत्र का एक अभिन्न हिस्सा होता है। हमारे किसान बहन-भाई जो आंदोलन कर रहे हैं, उसे देश भर से समर्थन मिल रहा है। आप भी उनके समर्थन में अपनी आवाज़ जोड़कर इस संघर्ष को बुलंद कीजिए ताकि कृषि-विरोधी क़ानून ख़त्म हों। किसान के लिए बोले भारत।”

उधर मजलिसे इत्तेहादुल मुसलएमीन (एआईएमएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यछ श्री असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा पर तंज़ करते हुए कहा कि सरकार किसानों को दबा रही है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, “भाजपा सरकार, चीन को दबाने के बजाये देश के ही किसानों और CAA, NRC के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों को दबा रही है।

Read more

Local News