Monday, April 13, 2026

मुहम्मद रफीक मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में लेंगे शपथ

Share

मुहम्मद रफीक अब तक ओडिशा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे। वर्तमान में उनका तबादला मध्य प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश के रूप में किया गया है।

भोपाल: मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल रविवार को यहां राजभवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में राज्य उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मुहम्मद रफीक को शपथ दिलाएंगी।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा, वरिष्ठ मंत्री, प्रमुख न्यायिक व्यक्तित्व और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी दोपहर 2 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित होंगे।

गौरतलब हैं कि श्री मुहम्मद रफीक अब तक ओडिशा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे। वर्तमान में उनका तबादला मध्य प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश के रूप में किया गया है।

[हम्स लाईव]

Read more

Local News