Friday, March 13, 2026

मध्य प्रदेश के 13 जिलों में कौवे के अंदर बर्ड फ्लू की पुष्टि की गई

Share

मध्य प्रदेश के 13 जिलों में कौवे में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। 9 जनवरी तक राज्य के 27 जिलों में लगभग 1,100 कौवे और जंगली पक्षीयों की मौत की जानकारी प्राप्त हुई है।

भोपाल: मध्य प्रदेश पशुपालन विभाग ने 9 जनवरी तक राज्य के 13 जिलों में कौवे की बर्ड फ्लू की पुष्टि की है। पशुपालन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के इंदौर, मंदसौर, आगरा, नीमच, देवास, उज्जैन, खंडवा, खरगौन, शिवपुरी, राजगढ़, शाजापुर और विदिशा जिलों में कौवे में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।

9 जनवरी तक राज्य के 27 जिलों में लगभग 1,100 कौवे और जंगली पक्षीयों की मौत की जानकारी प्राप्त हुई है। विभिन्न जिलों से 32 नमूनों को परीक्षण के लिए राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा रोग अनुसंधान लैब भोपाल भेजा गया है।

पोल्ट्री किसानों के बीच अनावश्यक संदेह से बचने के लिए आवश्यक निर्देश भी जारी किए गए हैं। केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार सभी जिलों में रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है।

आगरा जिले के दुकानों से टेवल स्वाब के एक नमूने में बर्ड फ्लू के वायरस षपाए जाने के बाद पोल्ट्री बाजार को एहतियात के मद्देनजर अलगे 7 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं मुर्गियों और अंडों की सुरक्षा की कारवाई प्रशासन द्वारा की जा रही है।

जिला सीहोर, बालाघाट, दमोह, उज्जैन, बैतूल और भिंड जिलों से परीक्षण के लिए राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा रोग अनुसंधान लैब भोपाल भेजे गए नमूनों में बर्ड फ्लू वायरस नहीं पाया गया है।

[हम्स लाईव]

Read more

Local News