Friday, March 13, 2026

सरकार कब शुरू करेगी कोविड टीकाकरण का काम: राहुल गांधी

Share

राहुल गांधी ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा कब शुरू होगा भारत में कोविड के खिलाफ टीकाकरण?

नई दिल्ली: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि दुनिया के कई देशों में कोरोना महामारी पर अंकुश लगाने के लिए टीकाकरण अभियान शुरू हो चुका है। अब तक लाखों लोगों को वैक्सीन लग चुके हैं, लेकिन हमारे देश में इस पर कोई कदम नहीं उठाया गया है।

श्री गांधी ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा कि अब तक दुनिया भर के 23 लाख लोगों को कोविड वैक्सीन प्राप्त हो चुके है, इसलिए उन्हें (श्री मोदी) को बताना चाहिए कि भारत में कोविड के खिलाफ टीकाकरण कब शुरू किया जाएगा?

श्री राहुल गांधी ने ट्वीट किया और श्री मोदी से पूछा, “अब तक दुनिया भर में 23 लाख लोगों को कोविड के वैक्सीन प्राप्त हो चुके है।” यह प्रक्रिया चीन, अमेरिका, ब्रिटेन, रूस में शुरू हो गई है। श्री मोदी, मुझे बताएं कि भारत का नंबर कब आएगा ?

इसके साथ ही उन्होंने एक ग्राफ भी पोस्ट किया जिसमें दिखाया गया है कि चीन में ज्यादातर लोगों को अब तक टीकाटीकाकरण हुआ है। इसके बाद अमेरिका और ब्रिटेन है तथा चौथे स्थान पर रूस है।

[हम्स लाईव]

Read more

Local News