Thursday, April 16, 2026

राहुल गांधी ने सरकार पर किसान आंदोलन की अनदेखी करने का लगाया आरोप

Share

राहुल गांधी ने कहा सरकार की नीतियों के खिलाफ जो भी विरोध करता है सरकार उन्हें देशद्रोही, नक्सली, कोरोना वाहक या खालिस्तानी कहकर उनकी आवाज को दबाने का कोशिश करती है

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा सरकार किसानों के आंदोलन और सरकार की नीतियों के खिलाफ अपने हितों के लिए समाज का जो भी वर्ग विरोध करता है, सरकार विरोध -प्रदर्शन करने वालों की आवाज को दबाना चाहती है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर किसान आंदोलन की अनदेखी करने का आरोप लगते हुए आज कहा कि वह जनता की समस्याओं का समाधान करने की बजाय सिर्फ अपने पूंजीपति मित्रों के हितों को महत्व देती है।

श्री गांधी ने कहा कि सरकार की नीतियों के खिलाफ अपने हितों के लिए समाज का जो भी वर्ग विरोध करता है सरकार उनकी चिंता को दूर करने की बजाय उन्हें देशद्रोही, नक्सली, कोरोना वाहक या खालिस्तानी कहकर उनकी आवाज को दबाने का कोशिश करती है।

श्री गांधी ने ट्वीट किया “मोदी सरकार के लिए विरोध-प्रदर्शन करनेवाले छात्र राष्ट्रविरोधी हैं। अपनी समस्याओं को लेकर चिंतित नागरिक शहरी नक्सली हैं।”

प्रवासी मजदूर कोविड महामारी के वाहक हैं। दुष्कर्म पीड़ित कुछ भी नहीं हैं। विरोध करने वाले किसान खालिस्तानी हैं और पूंजीपति सबसे अच्छे दोस्त हैं।

[हम्स लाईव]

Read more

Local News