Saturday, March 14, 2026

अमेरिका में अब तक 10 लाख से अधिक लोग ले चुके हैं कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक

Share

अमेरिका में 10 दिन पहले शुरू होने के बाद से 10 लाख से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है।

वाशिंगटन: अमेरिका में 10 लाख से अधिक लोगों को कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली खुराक ले चुके है। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के निदेशक रॉबर्ट रेडफील्ड ने एक बयान में कहा।

उन्होंने कहा कि अमेरिका में 10 दिन पहले कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति और टीकाकरण शुरू होने के बाद से 10 लाख से अधिक लोगों को पहली खुराक दी जा चुकी है।

श्री रेडफील्ड ने देश के नागरिकों से मास्क पहनने और कोविड टीका उपलब्ध होने तक अन्य सावधानी बरतने का अपील की है।

दवा निर्माता कंपनी फाइजर- बायोएनटैक और माडर्ना ने अमेरिका में सप्ताह के अंत तक दो टीकों के लिए एक कड़ोर टीकों की आपूर्ति की है।

[हम्स लाईव]

Read more

Local News