Friday, March 13, 2026

मोदी, शाह , राजनाथ , जावड़ेकर ने अम्बेडकर को महापरिनिर्वाण दिवस पर दी श्रद्धांजलि

Share

डॉ॰ बाबासाहब आम्बेडकर भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और समाज सुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था।

नयी दिल्ली: डॉo अम्बेडकर की आज 64 वीं पुण्यतिथि है। उनकी मृत्यु 06 दिसंबर 1956 को दिल्ली में हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को डॉo बाबा साहब आम्बेडकर को पुण्यतिथि पर स्मरण और नमन करते हुए कहा कि राष्ट्र के प्रति उनके सपनों को हम पूरा करने के लिये कटिबद्ध हैं।

श्री मोदी ने डॉo आम्बेडकर को स्मरण करते हुए कहा, “ उनके विचार और आर्दश लाखों लोगों को निरंतर समृद्ध करते हैं। राष्ट्र के प्रति हम उनके सपनों को पूरा करने के लिये प्रतिबद्ध हैं।”

भीमराव रामजी आम्बेडकर, डॉ॰ बाबासाहब अम्बेडकर नाम से लोकप्रिय, भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और समाज सुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था।

गृहमंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को बाबासाहेब डॉoभीमराव अम्बेडकर को उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका योगदान यह देश कभी नहीं भूलेगा।

श्री शाह ने डॉo अम्बेडकर को स्मरण करते हुए कहा, “एक भविष्योन्मुखी और सर्वसमावेशी संविधान देकर देश में प्रगति, समृद्धि एवं समानता का मार्ग प्रशस्त करने वाले बाबासाहेब के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। बाबासाहेब के पदचिन्हों पर चलकर मोदी सरकार दशकों से विकास से वंचित वर्ग के कल्याण के प्रति समर्पित भाव से कार्यरत है।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा, “बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर जी की पुण्यतिथि के अवसर मैं उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। उनका जीवन और विचार हम सभी के लिए प्रेरणा है। सबका साथ और सबका विकास का भाव उनके विचारों प्रेरित और प्रभावित है। बाबासाहेब का योगदान यह देश कभी नहीं भूलेगा।”

सूचना और प्रसारण मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर

पर्यावरण मंत्री, वन और जलवायु परिवर्तन; सूचना और प्रसारण मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट किया, “भारत रत्न बाबासाहेब डॉo भीमराव अम्बेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि। उनके जीवन के पंच तीर्थो का विकास कर और 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाकर मोदी सरकार ने उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी।”

श्री नकवी ने कहा, “ भारतीय संविधान के प्रमुख वास्तुकार, सामाजिक समानता और न्याय के प्रणेता डा. बाबासाहेब अम्बेडकर जी के ‘महापरिनिर्वाण दिवस’ पर उन्हें श्रद्धासुमन।”

Read more

Local News