Saturday, March 14, 2026

नए कृषि कानून के कारण संकट का विरोध कर रहे किसानों से सरकार करे बात

Share

प्रियंका गांधी ने कहा है कि नए कृषि कानून से पैदा हुए संकट के कारण किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और सरकार को अपनी जवाबदही का निर्वहन करते हुए उनसे बात करनी चाहिए।

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि किसान नए कृषि कानून से पैदा हुए संकट का विरोध कर रहे हैं और सरकार को अपनी जवाबदेही का निर्वहन करते हुए उनसे बात करनी चाहिए।

कांग्रेस की 135 वीं वर्षगांठ के अवसर पर यहां पार्टी मुख्यालय में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद श्रीमती प्रियंका गांधी ने संवाददाताओं से कहा कि सरकार को किसानों से बात करनी चाहिए। उनकी बात सुनी जानी चाहिए और तीन किसान विरोधी कानूनों को वापस लेना चाहिए।

कांग्रेस ने आज अपने गठन की 135 वीं वर्षगांठ के अवसर पर यहां एक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें श्रीमती प्रियंका गांधी सहित पार्टी के कई प्रमुख नेताओं ने भाग लिया। इस दौरान झंडा फहराया गया और सभी नेताओं ने मिलकर राष्ट्रगान गाया।

[हम्स लाईव]

Read more

Local News