Friday, March 13, 2026

नाइजीरिया में किसानों का नरसंहार, 110 लोगों की मौत

Share

नाइजीरिया में मोटरसाइकिल पर सवार कुछ बंदूकधारियों ने खेतों में काम कर रहे पुरूष और महिला किसानों पर हमला किया। हमले के बाद कुछ महिलाओं का अपहरण भी कर लिया गया।

अबुजा: नाइजीरिया के पूर्वोत्तर क्षेत्र में हुए एक नरसंहार में कम से कम 110 लोगों की मौत हो गई है। मारे गए लोगों में अधिकतर किसान शामिल हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक यह हत्याएं शनिवार को दोपहर से पहले हिंसाग्रस्त बोर्नो प्रांत के मैदुगुरी क्षेत्र के नजदीक कोशोबे नामक एक गांव में हुईं। इसमें प्रमुख रूप से गांव के किसानों को निशाना बनाया गया

चश्मदीद गवाहों के मुताबिक मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ बंदूकधारियों ने खेतों में काम कर रहे पुरुष एवं महिला किसानों पर हमला कर दिया। इस हमले के बाद कई महिलाओं का अपहरण भी कर लिया गया।

अभी तक किसी भी आतंकवादी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। नाइजीरिया में आम तौर पर बोको हराम और इस्लामिक स्टेट इन वेस्ट अफ्रीका (आईएसडब्ल्यूएपी) नामक संगठन हाल के वर्षों में इस प्रकार के हमले किए हैं।

माना जाता हैं कि इस अफ्रीकी क्षेत्र में दोनों आतंकवादी समूह काफी सक्रिय माने जाते हैं और पिछले एक दशक में करीब 30 हजार से अधिक लोगों की हत्या कर चुके हैं जबकि 20 लाख से अधिक लोगों को नाइजर, चाड और कैमरून समेत अन्य अफ्रीकी देशों में शरण लेने के लिए मजबूर कर चुके हैं।

[हम्स लाईव]

Read more

Local News